Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबिहारस्पेशल

भतीजे के टेडी बियर में चाचा की शराब, फाड़ने पर निकली शराब और बियर, देखकर पुलिस भी हैरान

REPORT TIMES 

बिहार में शराबबंदी है. यहां शराब पीना और पिलाना अपराध है. शराब बेचना और उसकी तस्करी करना भी कानूनन जुर्म है. इसके बाद भी बिहार में खूब शराब की तस्करी हो रही है. तस्कर शराब तस्करी के नए-नए जुगाड़ कर लोगों तक शराब पहुंचा रहे हैं. अभी हाल में ऑटो की छत में बनाए गुप्त तहखाने में शराब तस्करी का मामला सामने आया था और अब टेडी बियर में शराब तस्करी की जा रही थी. यहां एक शख्स अपने भतीजे के साथ उसकी टेडी बियर में बियर की कैन और शराब का ट्रेटा पैक छुपाकर ले जा रहा था. लेकिन पुलिस इस मामले में तस्कर से ज्यादा स्मार्ट निकली और शराब तस्करी का ये नायाब तरीका फेल हो गया. दरअसल शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफिया पड़ोसी राज्य यूपी से बड़ी मात्रा में शराब की बड़ी-बड़ी खेप लाते हैं. ये कभी शब्जी की आड़ में तो कभी कभी फल कभी दूध की आड़ में शराब तस्करी करते हैं. इसबार शराब तस्करी का तरीका बिलकुल नया था. तस्कर भले ही शराब की बहुत बड़ी खेप लेकर नहीं आ रहा था लेकिन तस्करी का तरीका बहुत नायाब था.

नाबालिग भतीजे के साथ था तस्कर चाचा

यूपी बिहार के बार्डर पर स्थित मांझी चेक पोस्ट पर बलिया की तरफ से आने वाले सभी गाड़ियों की चेकिंग होती है और उसके बाद गाड़ियों को बिहार में एंट्री दी जाती है. शनिवार को उत्तर प्रदेश की तरफ से एक ऑटो छपरा आ रहा था. उत्पाद विभाग की पुलिस ने ऑटो को देखकर रुकवाया. ऑटो पर चाचा और भतीजा सवार थे.पुलिस को जांच के दौरान ऑटो में एक टेडी बियर मिला.

पुलिस ने जब जांच के दौरान टेडी बियर को उठाया तो उसका वजन सामान्य टेडी से बहुत ज्यादा था. इसके बाद पुलिस को शक हुआ और स्कैनर की मदद से टेडी का स्कैन किया गया तो पुलिस को मामला संदिग्ध लगा.

21 ट्रेटा पैक शराब और 12 कैन बियर

फिर पुलिस ने टेडी बियर को फाड़ के देखा तो उसमें 21 ट्रेटा पैक शराब और 12 कैन बियर छुपाकर रखे गए थे. इसके बाद पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार कर लिया जबकि नाबालिग भतीजे को दूसरे अभिभावक को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया. आरोपी चाचा पहले भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है.

Related posts

ऊर्जा मंत्री का बीजेपी पर पलटवार:भंवरसिंह भाटी बोले-रमजान ही नहीं हर पर्व पर ​बिना रुकावट बिजली सप्लाई के आदेश निकलते हैं, इसे सांप्रदायिक रंग देना गलत

Report Times

MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ रहे मोदी के 4 केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों का क्या रहा, जानें यहां

Report Times

ट्रेडिंग का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से 10 लाख रुपये की ठगी ,आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment