Report Times
latestOtherउदयपुरवाटीकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘मैंने राजस्थान की लंगड़ी सरकार को मजबूती दी’, गहलोत पर बरसे बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा

REPORT TIMES 

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आए राजस्थान सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है. राजेंद्र गुढ़ा का कहना है कि उनकी वजह से ही राजस्थान के फेल मुख्यमंत्री पास हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही प्रदेश सरकार मजबूत हुई है. ये बातें राजेंद्र गुढ़ा ने एक समारोह के दौरान कही. बर्खास्त मंत्री और उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा बीते शुक्रवार को झुंझुनूं के उदयपुरवाटी सरकारी कॉलेज के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान वो जमकर गहलोत सरकार पर बरसे. बर्खास्त मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार में उन्हें खैरात में मंत्री पद नहीं मिला था, उनके काम की वजह से मिला था. राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि उन्होंने ही प्रदेश की एक लंगड़ी सरकार को मजबूती दी, अपने छह-छह विधायक देकर बैसाखी पर चल रही को मजबूत किया.

भीख में नहीं मिला कुछ, काम के लिए की जद्दोजहद’

समारोह में पहुंचे राजेंद्र गुढ़ा ने इस दौरान अपने किए गए कामों का भी जिक्र भी किया. उन्होंने बताया कि अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए उन्होंने कितने काम किए, उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र को जो सरकारी कॉलेज मिले हैं वो भी तीन- तीन कॉलेज वो ऐसे ही नहीं मिले, ट्रोमा सेंटर, नगर पालिका को ऐसे ही नहीं बनाया गया, बल्कि इसके लिए उन्होंने काफी जद्दोजहद की है. जमीन आवंटित कराना, कॉलेज बनवाने की अनुमति लेना इन सब के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. ये सब उन्हें भीख में नहीं मिला.

‘राजस्थान में पेपर नहीं बल्कि सेंटर ही बिक जाता है’

इसके साथ ही बर्खास्त मंत्री ने राजस्थान सरकार पर घोटालों का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राजस्थान में पेपर नहीं बल्कि सेंटर ही बिक जाता है. प्रदेश में 200 थानेदारों में से 100 थानेदार तो एक ही सेंटर से बन जाते हैं. बड़े रसूख वालों के बच्चे, अधिकारियों के बच्चे परीक्षा में आसानी से पास हो जाते हैं, उन्होंने नौकरी मिल जाती है, लेकिन जो गरीब मेहनत करने वालों के बच्चे हैं उन्हें मौका नहीं मिल पाता.

गहलोत सरकार पर फायर हैं राजेंद्र गुढ़ा

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब राजेंद्र गुढ़ा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है, इससे पहले भी वो कई बार सरकार को घेर चुके हैं, जिससे गहलोत सरकार की काफी किरकिरी हुई थी. उनके बयानों की वजह से ही उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था. राजेंद्र गुढ़ा सरकार में सैनिक कल्याण राज्य मंत्री थे.

Related posts

50000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, दुकान-प्लाट का म्यूटेशन भरने की एवज में मांगा था घूस

Report Times

चिडावा पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक नाबालिग को किया निरुद्ध: यूट्यूब पर सीखा बाइक चोरी करना

Report Times

होली के बाद अब शीतला पूजन शुरू : घरों में एक दिन पूर्व बने ठंडे पकवानों का लगाया भोग

Report Times

Leave a Comment