Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशलहादसा

Storm and rain: राजस्थान में आंधी-बारिश, जयपुर में मोबाइल टावर गिरा: सीकर में 40 किलोमीटर की स्पीड से चली हवा; झुंझुनूं में मां-बेटी की मौत..!!

Storm and rain: जयपुर शुक्रवार दिन में सीकर में आंधी चली। भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में मौसम बदल गया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हुई। सीकर में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चली। जयपुर में भी आंधी का असर दिखा। यहां नगर निगम हेरिटेज में लगा एक मोबाइल टावर गिर गया।

दरअसल, मौसम विभाग ने आज जयपुर समेत 25 जिलों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले गुरुवार शाम को जयपुर, सीकर, दौसा के अलावा गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर के एरिया में तेज धूलभरी आंधी चली। 65 किलोमीटर की रफ्तार से ज्यादा तेज तूफान के कारण कई जगह पेड़, ट्रांसफार्मर के खंभे और होर्डिंग बोर्ड गिर गए। इधर झुंझुनूं के खेतड़ी में आंधी के कारण पेड़ टूटकर गिरने से 11 साल की बच्ची और उसकी मां की मौत हो गई।

घर के बाहर सो रहे परिवार पर पेड़ गिरा
दरअसल, झुंझुनूं के खेतड़ी क्षेत्र के बांसियाल गांव में आंधी के कारण पेड़ टूटकर घर के बाहर सो रहे परिवार पर गिर गया। इस हादसे में 11 साल की काजल की मौत हो गई और उसकी मां सावित्री (45) घायल हो गई। घायल सावित्री को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

राजसमंद में हुई बारिश
राजसमंद में सुबह उमस भरा मौसम रहा। जो दिन में पलट गया। यहां आसमान में बादल छाए। इसके बाद तेज बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

जयपुर में मोबाइल टावर गिरा
जयपुर में तेज आंधी के कारण नगर निगम हेरिटेज में लगा 30 फीट ऊंचा पुराना मोबाइल टावर गिर गया। इस दौरान मोबाइल टॉवर के आसपास कोई मौजूद नहीं थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

सीकर में आंधी के बाद हुई बारिश
सीकर में दिन में करीब 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। धूल के कारण आसमान मटमैला हो गया। फिर कुछ देर बाद बारिश हुई।
इससे पहले देर रात भी करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली थी। सीकर में आज और कल भी आंधी और बारिश का अलर्ट है।

Related posts

 टोल के खिलाफ 29 मई को सभा, कामरेड अमराराम आएंगे

Report Times

राजस्थान छात्रसंघ चुनाव का सरकार बनने से जुड़ा संयोग, क्या इसीलिए गहलोत ने लगा दी रोक

Report Times

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम, लॉन्च हुआ जहाज ‘अचल’, जानें इसकी खासियत

Report Times

Leave a Comment