Report Times
टॉप न्यूज़विदेश

नेपाल का दुस्साहस, भारत के तीन गांवों के नागरिकों को नागरिकता का न्यौता

पिथौरागढ़ : नेपाल में सदन में नया नक्शा पास कराने के बाद नेपाल के संविधानविद् अब भारत के तीन गांवों के वाशिंदों को नेपाल की नागरिकता हासिल करने का न्यौता दे रहे हैं। उनके मुताबिक अब भारत के तीन गांवों गुंजी, नाबी और कुटी गांवों की तीन हजार की आबादी को नेपाली नागरिकता प्राप्त करने का मार्ग खुल चुका है। नेपाल का ये दुस्साहस भारत की मित्रता के लिए आघात की तरह है। भारत विवादों को जहां बातचीत के जरिए हल करना चाह रहा है वहीं, नेपाल निरंतर दुस्साहस दिखा रहा है।

Advertisement

Advertisement

तीनों गांवों की भूमि नेपाल के नक्शे में शमिल

Advertisement

नेपाल के काठमांडू से प्रकाशित एक अखबार में संविधानविद पूर्णमान शाक्य के बयानों का हवाला देकर कहा गया है कि अब भारत के तीन गांवों के ग्रामीण नेपाली की नागरिकता लेना चाहे तो सरकार उन्हें नागरिकता दे सकती है। अखबार में कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के जानकार पूर्णमान शाक्य ने कहा है कि तीन गांवों के ग्रामीणों के पास भारत के आधार कार्ड होंगे परंतु जिस जमीन पर वह रह रहे हैं वह भूमि नेपाल की है। यह अब नेपाल के नक्शे में शामिल है।

Advertisement

तीन गांवों की जनसंख्या तीन हजार 

Advertisement

अखबार में पूर्णमान शाक्य के बयानों के आधार पर कहा है कि अब नेपाल सरकार का अधिकृत नक्शा बन चुका है। जिसमें व्यास गांवपालिका को नेपाल में शामिल किया गया है। इस गांवपालिका में तीन ग्राम गुंजी, नाबी और कुटी आते हैं। भारत के संचार माध्यमों के हिसाब से इन तीन गांवों की जनसंख्या तीन हजार है। इन तीन गांवों के कई लोग भारत सरकार के उच्च पदों पर आसीन हैं। कालापानी, लिपुलेक और लिम्पियाधुरा क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस तैनात है। इस क्षेत्र में भारत ने पांच हजार सुरक्षाकर्मी भारत ने तैनात किए हैं। यहां जाने के लिए भारत में विशेष पास जारी किए जाते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पेपर लीक केस में हुई ED की छापेमारी, प्रहलाद जोशी का अशोक गहलोत सरकार पर पलटवार

Report Times

सड़क पर चाकू से गोदा, मन नहीं भरा तो सिर पत्थर से कुचला- दिनदहाड़े वकील की हत्या

Report Times

पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सहित 9 को 2 साल की सजा, जानें पूरा मामला

Report Times

Leave a Comment