Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

वार्ड सात में पानी की किल्लत:परेशान महिलाओं ने किया जलदाय विभाग के दफ्तर में प्रदर्शन,अवैध कनेक्शन काटने और ट्यूबवेल सही कराने की मांग

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के वार्ड सात में एक माह से ट्यूबवैल खराब पड़ा है। कई बार शिकायत के बावजूद जलदाय विभाग ने ट्यूबवैल सही नहीं करवाया। इससे नाराज वार्ड की महिलाएं जलदाय विभाग के दफ्तर पहुंची और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दफ्तर पहुंचे एईएन विक्रम सिंह को महिलाओं ने घेर लिया और तुरंत ट्यूबवैल को सही करवाने व अवैध कनेक्शनों को कटवाने की मांग की।

इसके बाद एईएन वार्ड सात में मौके पर पहुंचे और ट्यूबवैल को सही करवाने और अवैध कनेक्शनों की पहचान करने में कर्मचारी को लगाया। जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।

इस मौके पर वार्ड की सिलोचना, मंजू, पूनम, सन्तोष, कमला, सुमित्रा, सुमन, मंजू, अनिता, अंजू, रतनी देवी, दलीप, अय्यूब, कालू आदि मौजूद रहे।

Related posts

झूंझूनू जिले के खेतड़ी में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों के पास से भारी मात्रा में हथियार किए बरामद, बड़ी गैंगवार को अंजाम देने की फिराक में थे नाबालिग

Report Times

राजस्थान में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीना को पार्टी ने दिया नोटिस

Report Times

कांग्रेस के अधिवेशन से शुरू होगा NDA सरकार का रिवर्स काउंटडाउन- सचिन पायलट

Report Times

Leave a Comment