Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

बेटा बोला- खेत जा रहे थे पिता, बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा

reporttimes

खेत जा रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले ही तारबंदी में कंरट की बात बताई गई थी। उसके बाद भी सही नहीं करवाया गया।

सीकर के रानोली थाने में उपेन्द्र फोगावट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके पिता भंवरलाल किसान थे। वह अपने खेत में जा रहे थे। इस दौरान खेत के पास लगी तारबंदी पर उनका हाथ लग गया। करंट का झटका लगने से वह नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने जब अचेत अवस्था में देखा तो पलसाना सरकारी अस्पताल लेकर गए। मगर तअ तक उनकी मौत हो चुकी थी।

कुछ दिनों से आ रहा था करंट
मृतक के बेटे उपेन्द्र फोगावट ने बताया कि विभाग को तारबंदी में करंट आने की शिकायत की थी। इसके बाद भी विभाग ने लापरवाही बरती और इसे दुरुस्त नहीं करवाया। विभाग की लापरवाही के कारण ही उनके पिता की मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच हरदेवसिंह कर रहे है।

Related posts

Apple in India: iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल, भारत में बनाने वाली है 78 हजार घर, जानें क्या है कंपनी का प्लान

Report Times

राजस्थान चुनाव: बीजेपी को झटका, साध्वी अनादि सरस्वती ने थामा कांग्रेस का हाथ

Report Times

डिप्टी CM दीया कुमारी को क्यों आया गुस्सा? राजसमंद में ली अफसरों की क्लास

Report Times

Leave a Comment