Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेश

माफ कर देना गोल्ड नहीं ला पाई… मां को फोन कर रो पड़ी देश के लिए मेडल जीतने वाली यह बेटी

 REPORT TIMES

नई दिल्ली  सुबह के 3 बजकर 30 तीस मिनट पर राजधानी दिल्ली के टैगोर गार्डन स्थिति पुलिस क्वार्टर के एक घर में फोन की घंटी बजती है। फोन उठाते ही दूसरी तरफ से भारी आवाज में अल्फाज सुनाई देता है, ‘माफ कर देना गोल्ड नहीं ला पाई’। यह आवाज किसी और की नहीं, बल्कि 23 की साल तुलिका मान की थी जिन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के जूडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने के अपनी मां को फोन किया था।

फोन कॉल के दौरान तूलिका की आंखों से आंसू छलक गए। ये आंसू जीत के थे, इन आंसूओं में तूलिका तमाम संघर्षों की झलक थी। तूलिका के आंखों में यह आंसू उन सभी मुश्किलों पर जीत की गवाही थी जिसका वह बचपन से सामना करते हुए आईं। इसके बावजूद उन्होंने मेडल जीतने के बाद अपनी मां से माफी मांगी, माफी गोल्ड मेडल नहीं जीतने की। बेशक तूलिका के मेडल का रंग पीला नहीं है लेकिन उनकी मां के लिए यह सोना से कम भी नहीं। तूलिका की मां अमृता दिल्ली पुलिस में सब इंसपेक्टर के पद पर तैनात हैं वह बचपन से सिर्फ अपनी मां के साथ ही रही हैं।तूलिका की इस उपलब्धि पर उनकी मां ने कहा, ‘मुझे पता है कि गोल्ड मेडल नहीं जीतने के कारण वह हताश हो गई है लेकिन चांदी जीतना भी एक बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। तूलिका 78 किलो ग्राम भार वर्ग में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंगटन के खिलाफ हारकर दूसरे स्थान पर रहीं।’

Related posts

Terrorist attack: आतंकी हमले में मारे गए चार तीर्थयात्रियों के शव पहुँचे जयपुर, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

Report Times

बेटियों की हत्या के मामले में CM योगी देंगे 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Report Times

राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई जिलाध्यक्षों पर गिरेगी गाज; डोटासरा का फुलप्रूफ प्लान तैयार

Report Times

Leave a Comment