Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

‘देश छोड़ने की धमकी दे रहे धीरेंद्र शास्त्री, मौलवी की अपील-मुस्लिम न जाएं बागेश्वर धाम

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रसिद्ध दरगाह आला हज़रत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दरगाह प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम छतरपुर के धीरेंद्र शास्त्री भारत के मुसलमानों को पासपोर्ट बनवाने और देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाने की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि, इससे पहले भी टोपी वालों को सनातनी बनाने की बात कह चुके हैं. साथ ही मुसलमानों को सुधर जाने की भी सलाह दे चुके हैं. बाबा अपनी इन बातों से देश को कमजोर कर रहे हैं, और मुसलमानो को पाकिस्तान जाने की धमकी देकर देश को तोड़ने की योजना बना रहे हैं. इस दौरान मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा कि अखंड भारत एक बार 1947 में टूट चुका है. तो क्या फिर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भारत को दुबारा तोड़ने के कगार पर ले जाना चाहते हैं? जिन लोगों को पाकिस्तान जाना था वो पाकिस्तान जा चुके और जिन लोगों को भारत पसंद था और यहां की सरजमीं से प्रेम करते थे वो यहीं रुक गए, ये बहस 75 साल पहले ही खत्म हो चुकी है. मगर, अब दुबारा बंटवारे की बहस करना फिजूल है और देश के वातावरण को खराब करने और नफ़रत फैलाने वाली है.

बाबा की बातें देश हित में नहीं- मौलाना बरेलवी

वहीं, मौलाना बरेलवी ने कहा कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री की बातें देश हित में नहीं है. मुसलमानों को देश छोड़ने की धमकी देने से कट्टरपंथी विचार धारा रखने वाले लोगों को और प्रतिबंधित सिमी व पीएआई जैसे संगठनों को देश विरोधी गतिविधियां करने के लिए मौका मिल जायेगा. साथ ही उन संगठनो और उन व्यक्तियों को बहुत नुक्सान होगा जो देश की तरक्की, सदभाव और अमन व शांति के लिए काम कर रहे हैं.

मौलाना बोले- मुसलमान बाबा के कार्यक्रमों में ना करें शिरकत

ऐसे में मौलाना बरेलवी ने उन तमाम मुसलमानों से अपील की है जो लोग बागेश्वर धाम आश्रम में भाग लेने जाते हैं. मौलाना ने उनसे कहा कि अब बागेश्वर धाम आश्रम के किसी भी कार्यक्रम में भाग न लें. साथ ही न ही बाबा और उनकी संस्था से किसी तरह का कोई ताल्लुक रखें. बाबा के कार्यक्रमों में जाना और उनके भाषणों को सुनना इमान को कमजोर करना है. इसलिए कोई भी मुसलमान बाबा के कार्यक्रमो में शिरकत न करें.

Related posts

जैसलमेर बस हादसे के बाद राजस्थान सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, पीएम मोदी पहले दे चुके हैं आर्थिक सहायता

Report Times

IPL 2022 Playoff Race: गुजरात पहुंची प्लेआफ में अब 3 स्थान बाकी, जानिए पूरा गणित किस टीम को मिलेगी जगह

Report Times

राजेंद्र भांबू की जीत से भाजपा में खुशी झुंझुनू सीट पर बड़ा उलटफेर

Report Times

Leave a Comment