Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह के 76 दिन बाद खाली हुआ राजस्थान सीएम आवास, आज दूसरे घर में शिफ्ट हुए गहलोत

REPORT TIMES 

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह को 76 दिन बीत जाने के बाद आज सीएम आवास खाली हो रहा है. शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत   सीएम हाउस को छोड़कर 49, सिविल लाइंस आवास में शिफ्ट हो जाएंगे. यह वसुंधरा राजे के 13 सिविल लाइंस बंगले के ठीक सामने है. बताया जा रहा है कि उनके इस आवास पर रिनोवेशन का काम चल रहा था जो अब लगभग पूरा हो गया है. इसीलिए आज वे यहां शिफ्ट हो रहे हैं.

OTS में रहे रहे हैं सीएम शर्मा

आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही भजन लाल शर्मा राजधानी जयपुर में इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन के गेस्ट हाउस में रह रहे थे. लेकिन 23 दिसंबर को उन्होंने अपने अस्थाई आवास को बदल दिया था और ऑफिसर्स ट्रेनिंग कैंपस (OTS) में शिफ्ट हो गए थे. सूत्रों ने बताया था कि सीएम शर्मा के काफिले की लगातार आवाजाही के कारण स्थानीय लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. इसी कारण उन्होंने इसे शिफ्ट करने का फैसला किया था.

मलमास खत्म होने का था इंतजार

हालांकि अब पूर्व सीएम गहलोत आज सीएम हाउस खाली कर रहे हैं तो ऐसे में जल्द ही सीएम शर्मा 8, सिविल लाइन्स स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं. पूर्व सीएम गहलोत के शिफ्ट करने और मलमास खत्म होने के बाद ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने स्थायी आवास में शिफ्ट होने की बात कही थी. 16 दिसंबर की दोपहर 3 बजकर 57 मिनट से मलमास की शुरू हुआ था जो 15 जनवरी को सूर्य के मकर राशि के प्रवेश करने के साथ खत्म हो गया.

Related posts

कौशल व उद्यमिता विकास संस्थान ने मनाया 15 वां विश्व युवा कौशल दिवस 

Report Times

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में भारत में एक दिन का राजकीय शोक, सरकार का ऐलान

Report Times

बिलाड़ा सीट पर जाट तय करते हैं जीत, लेकिन खुद नहीं लड़ सकते चुनाव

Report Times

Leave a Comment