Report Times
Otherlatestउतराखंडटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिस्पेशल

मुस्लिम महिलाओं को संपत्ति में समान अधिकार, 21 की उम्र में शादी! उत्तराखंड जैसी सिफारिशें UCC में लागू हुईं तो क्या?

REPORT TIMES 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद देश में समान नागरिक संहिता (UCC) पर चर्चा तेज़ हो गई है. पीएम मोदी ने भोपाल के कार्यक्रम में यूसीसी के पक्ष में बात की थी और इसको लेकर की उड़ाई जा रही अफवाहों को सिरे से नकारा. अब चर्चाएं है कि केंद्र सरकार जल्द ही देशभर में इस कानून को लागू करने के लिए अहम कदम उठा सकती है, जिसके लिए उत्तराखंड वाला मॉडल अपनाया जा सकता है.दरअसल, उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने यूसीसी लागू करने का वादा किया था और अब इस ओर तेज़ी से कदम भी बढ़ा दिए हैं. अगर यहां ऐसा होता है तो यूनिफॉर्म सिविल कोड के नेशनल प्लान का ट्रेलर देखने को मिल सकता है. उत्तराखंड में जिस कानून की चर्चा हैं, उसके तहत राज्य में सभी धर्मों की महिलाओं को समान अधिकार देने की बात कही गई है साथ ही शादी की उम्र भी सभी के लिए 21 साल करने की तैयारी है.

उत्तराखंड के UCC ड्राफ्ट में क्या खास?

पहाड़ी राज्य में एक एक्सपर्ट कमेटी ने समान नागरिक संहिता कानून का ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसमें कई विषयों को ध्यान में रखा गया है. इसी ड्राफ्ट पर चर्चा होने के बाद इसे कानून के रूप में मान्यता देने की सिफारिश की जा सकती है. ड्राफ्ट में शादी, तलाक, संपत्ति समेत अन्य विषयों पर सभी के लिए समान कानून लागू करने की बात कही गई है.

# संपत्ति के मामलों में सभी धर्मों की महिलाओं को बराबर का हक दिया जाएगा.

# लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए पहले से जानकारी देनी होगी, इसके लिए रजिस्ट्रेशन होगा.

# शादी करने की कानूनी उम्र सभी के लिए बढ़ाकर 21 साल कर दी जाएगी.

# दो से ज्यादा बच्चे पैदा होने पर वोट का अधिकार छिनेगा.

# गोद ली गई संतानों को भी संपत्ति में अधिकार दिया जा सकता है.

# सभी धर्मों के लिए बहुविवाह पर रोक लगाई जाएगी.

उत्तराखंड मॉडल ही देश में होगा लागू?

उत्तराखंड उन पहले राज्यों में शामिल है, जिसने तेज़ी से समान नागरिकता कानून की ओर कदम बढ़ाए हैं. अब जब राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के कानून की बात कही जा रही है, तो इसी मॉडल को उदाहरण बनाकर आगे बढ़ा जा सकता है. बता दें कि केंद्रीय विधि आयोग ने कुछ वक्त पहले ही देशवासियों से यूनिफॉर्म सिविल कोड पर उनकी राय मांगी थी. जल्द ही इसकी अंतिम तिथि आने वाली है, जिसके बाद अलग-अलग समुदाय, संगठनों और लोगों से मिले सुझावों पर मंथन किया जाएगा. पहले विधि आयोग ने सुझाव मांगें और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के एक कार्यक्रम में बयान दिया इसी के बाद देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है. कई मुस्लिम संगठनों, राजनीतिक दलों ने इसे भाजपा का चुनावी स्टंट बताया है. साथ ही कुछ विपक्षी नेताओं ने इस कानून को माहौल बिगाड़ने वाला बताया है. हालांकि, भाजपा लगातार इसे लागू करने की बात कर रही है और इसके पक्ष में बातें कही जा रही हैं.

Related posts

12वीं पास के लिए 50 हजार पदों पर निकली हैं नौकरियां, आवेदन के लिए नहीं देनी होगी फीस, जल्द करें अप्लाई

Report Times

लखनऊ: एक तरफ यूपी में आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. वहीं दूसरी तरह पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अमरोहा में जनसभा हो रही है. पीएम मोदी अमरोहा में मंच पर पहुंच चुके हैं. मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. पीएम को मंच पर एक ढोलक भी दी गई. बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया. इस मौके पर पीएम ने लोगों से 2014 और 2019 का रिकार्ड तोड़ने की अपील की और कहा कि इसके लिए हमें अपना पोलिंग बूथ जीतना है. गन्ना किसानों को साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरोहा में कहा कि जिन लोगों ने सपा बसपा कांग्रेस की सरकारें देखी हैं. योगी जी ने गन्ना किसानों की चिंता की है. गन्ना मूल्यों में बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी की है. अमरोहा के गन्ना किसान याद करें कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान होना पड़ता था. अब प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही समय से भुगतान हो रहा है. सपा सरकार में अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपये का भुगतान होता था. अब यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है. गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं. मैं कुछ दिन पहले द्वारिका नगरी गया था. अमरोहा तो सीधे सीधे श्रीकृष्ण के साथ नाता रखने वाली जगह है. भगवान श्री कृष्ण यहां से निकलर गुजरात गए थे. गुजरात में पैदा हुआ और यूपी के चरणों में आकर बैठ गया. काशी ने मुझे सांसद बना दिया. उन्होंने कहा कि मैं द्वारिका गया. आर्कियोलॉजी वालों ने ढूंढ़कर निकाला है. जहां श्रीकृष्ण की पुरानी द्वारिका नगरी थी. मैंने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा की. वहां मैंने मोर पंख रखा. कांग्रेस के शहजादे कहते हैं समुद्र के नीचे पूजा करने के लिए कुछ है ही नहीं. हमारी हजारों वर्ष की मान्यता को, भक्ति को, जिसके साक्षात सबूत हैं, जिस तरह खारिज कर रहे ये लोग, सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की खातिर हैं. जो अपने आपको यदुवंशी कहकर ढोल पीटते हैं, बिहार में जो लोग कहते हैं हम यदुवंशी हैं. यूपी में जो नेता यदुवंशी का माल मलाई खाने निकलते हैं, उनसे पूछना चाहता हूं, अगर आप सच्चे यदुवंशी हैं तो भगवान द्वारिका की पूजा का अपमान करने वाली पार्टी के साथ कैसे बैठक सकते हो, कैसे उनके साथ समझौता कर सकते हो. सपा कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया सपा कांग्रेस दोनों पार्टियों ने प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया. आप कल्पना कर सकते हैं वोट बैंक के भूखे लोग प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निमंत्रण ठुकरा दें. उनको देखिए जो जीवन भर बाबरी मस्जिद का केस लड़ते रहे. जब केस हार गए तो खुद ही प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो गए. इनको उसमें भी शर्म आ रही है. ये उनसे भी गए बीते हैं. ये लोग निमंत्रण ठुकरा तो दिया, इससे भी उनका मन नहीं भरा, इसलिए आए दिन राम मंदिर और सनातन की आस्था को गाली दे रहे हैं. राम नवमी पर अयोध्या में प्रभु राम का भव्य सूर्य तिलक हुआ. जब पूरा देश राम मय है तो समाजवादी पार्टी वाले जो राम की भक्ति करते हैं, समाजवादी पार्टी के लोग पब्लिक में कहते हैं, ये पाखंडी हैं.

Report Times

उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

Report Times

Leave a Comment