Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमेडीकल - हैल्थसिक्किमस्पेशल

पहले बाढ़…अब बारूद ने बढ़ाई सिक्किम की टेंशन, विस्फोटक ने रेस्क्यू ऑपेशन में लगाया अड़ंगा

REPORT TIMES 

सिक्किम में बादल फटने और बाढ़ के बाद मलबे में दबे बारूदों में हो रहे विस्फोट ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है. बारूदों की वजह से सर्च टीम को फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाना पड़ रहा है. दूसरी और खराब मौसम ने भी सर्च ऑपरेशन में अड़ंगा लगा दिया है. रह-रह कर हो रही बारिश की वजह से भी रेस्क्यू में देरी हो रही है. घटना में अब तक सात सैनिकों समेत 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 142 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि बादल फटने और फिर आई बाढ़ में 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. घटना में 1200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. विभिन्न इलाकों से 2,413 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. घटना के बाद से 6,875 लोग सरकार की ओर से बनाए गए करीब दो दर्जन शिविरों में आश्रय ले रखा है. सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम को उस समय दिक्कतों का सामना करना पड़ा जब तीस्ता नदी में बाढ़ के पानी में कथित तौर पर बह कर आए मोर्टार के एक गोले में विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना तगड़ा था कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस का मानना है कि मोर्टार का गोला सेना का था जो कि बादल फटने और बाढ़ आने के बाद पानी के साथ बहकर पहाड़ियों से नीचे आ गया था.

अब तक 26 शव बाहर निकाले गए

तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के तीन दिन बाद अब तक 26 शव बाहर निकाले जा चुके हैं. इनमें सेना के सात जवानों के शव भी शामिल हैं जो घटना के बाद बरदांग इलाके में लापता हो गए थे. वहीं, एक जवान को बचा लिया गया है, जबकि 15 जवानों की तलाश अभी भी जारी है. सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन में कहा 26 में 16 शवों को पाकयोंग जिले से बरामद किया गया है, जबकि गंगटोक में छह और मंगन जिले में चार लोगों की मौत हुई है.

सबसे ज्यादा तबाही चुंगथांग में

स्थानीय प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही चुंगथांग शहर में मचाई है. शहर का 80 फीसदी हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है. बाढ़ की वजह से नेशनल हाईवे-10 को भी भारी नुकसान पहुंचा है. हाईवे पर कई जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है. बादल फटने की घटना के बाद चुंगथांग से लेकर जलपाईगुड़ी तक तीस्ता नदी के किनारे आर्मी और पुलिस की कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. आर्मी और पुलिस की ओर से तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले लोगों से पानी में बहकर आ रहे असलहा और बारूद को हाथ नहीं लगाने की चेतावनी दी गई है. लोगों से कहा गया है कि अगर उन्हें कुछ संदिग्ध नजर आता है तो वो सीधे आर्मी और स्थानीय पुलिस को सूचित करें.

बादल फटने के बाद तीस्ता नदीं में आ गई थी बाढ़

दरअसल, बुधवार को ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी अचानक उफान पर आ गई. नदी में इकट्ठा हुआ पानी चुंगथांग बांध की ओर से बह गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि नदी पर बन रहे बिजली संयंत्र के बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करते हुए निचले इलाके की ओर से बढ़ गया. जिसकी वजह से आसपास में बसे इलाकों में बाढ़ आ गई.

Related posts

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पीए पालक का जूस

Report Times

RR की हार के दोषी संजू सैमसन:बैटिंग ऑर्डर में छेड़छाड़ के कारण टीम ने बनाए कम रन, खुद फिनिशर के रोल में फ्लॉप हुए

Report Times

अगर आप नौकरी करते हैं तो ऐसे में दिनभर की थकान की वजह से एक साथ 5 से 6 घंटे पढ़ पाना मुश्किल होता है। ऐसे में यूपीएससी की तैयारी के लिए पढ़ाई को दो हिस्सों में बांट लें। आप सुबह 2 से 3 घंटे पढ़ाई करें और बाकी पढ़ाई शाम को पूरी करें। पढ़ाई के बीच ब्रेक लेना जरूरी पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेना जरूरी होता है। फिर 25 मिनट की पढ़ाई के बाद आपको पांच मिनट का ब्रेक लेना चाहिए। इससे आपको थकान नहीं होगी और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। वीकेंड पर आप 8 से 10 घंटे तक पढ़ सकते हैं।

Report Times

Leave a Comment