Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बसपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जानिए किन्हें किस सीट से उतारा

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (BSP) लोकसभा चुनाव 2024 में अकेले चुनावी मैदान में उतर रही है. पार्टी की यह रणनीति कितनी सफल होती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा, फिलहाल पार्टी काफी मंथन के बाद धीरे-धीरे अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है. बहुजन समाज पार्टी ने 12 मार्च को यूपी की चार लोकसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी. अब बसपा ने राजस्थान की दो लोकसभा सीट से भी प्रत्याशी उतार दिए हैं.

12 मार्च को यूपी की चार सीटों से उतारे थे उम्मीदवार

12 मार्च को बसपा ने यूपी की 4 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. बसपा की इस लिस्ट में खास बात यह थी कि चारों सीट पर मुस्लिम चेहरे को मौका दिया गया है. बसपा ने पीलीभीत से अनीश अहमद खान, मुरादाबाद से इरफान सैफी, कन्नौज से अकील अहमद पट्टा और अमरोहा से डॉ. मुजाहिद हुसैन को टिकट दिया था.

राजस्थान की दो सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा

अब 13 मार्च को बसपा ने राजस्थान की दो लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. जिसमें अलवर और श्रीगंगानगर सीट शामिल हैं. बसपा ने अलवर से फजल हुसैन और श्रीगंगानगर सीट से देवकरण नायक को चुनावी मैदान में उतारा है. बसपा की अभी तक घोषित 6 उम्मीदवारों में से 5 मुस्लिम चेहरे हैं.

मुस्लिमों को ज्यादा मौके देना मायावती की खास रणनीति

मुस्लिमों को ज्यादा मौके देने के पीछे बसपा चीफ मायावती की खास रणनीति मानी जा रही है. बसपा की नजरें मुस्लिम वोटरों पर हैं. बसपा की कोशिश मुस्लिम वोटरों को एकजुट कर अपने पाले में लाने की हैं. अब देखना है कि बसपा को इसका कितना फायदा होता है.

राजस्थान में बसपा के दो विधायक

मालूम हो कि बसपा ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. जिसमें बसपा को दो सीटों पर जीत भी मिली थी. सादुलपुर और बाड़ी विधानसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार मनोज कुमार और जसवंत सिंह गुर्जर चुनाव जीतकर विधायक बने हैं.

Related posts

युवती ने ह‍िस्‍ट्रीशीटर से ही ऐंठ लिए 15 लाख, प्रेमजाल में फंसाकर करने लगी ब्‍लैकमेल

Report Times

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की धार्मिक पहचान को लेकर बड़ा विवाद

Report Times

किरोड़ी लाल मीणा की नाराजगी पर BJP का एक्शन, अब आंदोलन से पहले लेनी होगी परमिशन

Report Times

Leave a Comment