Report Times
Otherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशलाइवसंतकबीरनगरसेमरियावां

धान की फसल में बीमारी से किसान चिंतित

सेमरियावां / सन्त कबीरनगर (यूपी)

 नफीस सिद्दीकी

सेमरियावा-संत कबीर नगर स्थानीय विकास खंड के किसान धान की फसल में बीमारी से चिंतित हैं। किसान अब्दुल रशीद, राम मिलन और जगदीश ने कहा कि धान की फसल तैयारी के चरण से गुजर रही है।खेतों मे खड़ी हरी धान की फसल के पत्ते सूख रहे हैं, जो फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे पैदावार प्रभावित होगी।सेमरियावा निवासी अनवार आलम चौधरी ने कहा कि इस साल किसान अब तक धान कि फसल को लेकर चिंतित हैं। समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। इससे पहले धान के मौसम में भारी बारिश के कारण धान के पौधे नष्ट हो गए थे।खेत की पूरी फसल बर्बाद हो गई थी। कई दिनों तक खेत में पानी जमा रहने के कारण धन के पौधे गल गए।खेतों में अतिवृष्टि के चलते दोबारा रोपाई नहीं हो सकी।
उन्होंने कहा कि खेत में बची फसल अब तैयारी के चरण में है और किसान दुविधा में है। धान की फसल के पत्तों के सूखने से धान के उत्पादन पर असर पड़ेगा। सरकार को किसानों के लिए राहत की घोषणा करनी चाहिए। किसान को बहुत नुकसान हुआ।

Related posts

एसपी ने किया चिड़ावा पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण, शहर में चोरियों को रोकने के लिए दिए गश्त बढाने के निर्देश

Report Times

बरेली का सीरियल किलर! 190 दिन और एक ही पैटर्न पर 9 हत्याएं, पुलिस की 9 टीमें खाली हाथ

Report Times

गोल्डी बराड़ की मौत की खबर निकली फर्जी…!! कौन है अमेरिका में हुई गोलीबारी में मारा गया शख्स?

Report Times

Leave a Comment