Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविदेशस्पेशल

फ्रांस के राष्ट्रपति का चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग , पुडुचेरी में मतदान

reporttimes

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रह रहे फ्रांस के नागरिकों ने राष्ट्र के राष्ट्रपति चुनाव में रविवार को यहां मतदान किया. पुडुचेरी पहले एक फ्रांसीसी उपनिवेश था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के 4,564 फ्रेंच नागरिकों ने फ्रांस में पहले चरण के चुनाव में मतदान किया. मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ. चुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘फ्रांस 18 वर्ष से अधिक आयु और यहां फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास में मतदाता सूची में दर्ज़ अपने नागरिकों को उस राष्ट्र में मतदान करने का अधिकार देता है जहां वे रह रहे हैं.‘ पुडुचेरी क्षेत्र में फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास के परिसर में दो मतदान केंद्र और करईकल तथा चेन्नयी में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है.

Related posts

नागौर में 1करोड़ के सोने के साथ 3 बदमाश पकड़े: सऊदी अरब से लेकर आए, शेखावाटी क्षेत्र के‎ ज्वैलर्स को बेचते थे

Report Times

Bajrangi Bhaijaan 2: क्या ‘सिकंदर’ के बाद बजरंगी भाईजान 2 में नजर आएंगे सलमान खान, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Report Times

क्या है उस लाल डायरी का राज, जिसे गहलोत के लिए निकाल कर लाए थे राजेंद्र गुढ़ा

Report Times

Leave a Comment