Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशयूएईराजनीतिरूसविदेशसोशल-वायरलस्पेशल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद चलकर आए

REPORT TIMES

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद चलकर आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जी7 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी के दौरे पर हैं। इस दौरान भारत के बढ़ते कद का एक शानदार नजारा देखने को मिला। जिस अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए दुनियाभर के मुल्कों के राष्ट्राध्यक्ष महीनों का इंतजार करते हैं, वे पीएम मोदी से हाथ मिलाने खुद दौड़े आएं। पीएम मोदी जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात कर रहे थे, इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनसे मिलने के लिए खुद चलकर आए। इस दौरान बाइडेन के रास्ते में कई राजनेता दिखे, लेकिन वे सीधे पीएम मोदी की तरफ ही बढ़ते रहे। उन्होंने पीएम मोदी के कंधे पर पीछे से हाथ रखकर अपनी मौजूदगी का अहसास कराया, जिसके बाद दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया।

भारत के बढ़ते कद का परिचायक है बाइडेन का यह ऐक्शन
दुनिया के शीर्ष 7 आर्थिक महाशक्तियों के सम्मेलन में जो बाइडेन के इस ऐक्शन पर जमकर चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है कि यह भारत के बढ़ते वैश्विक कद का प्रतीक है। भारत ने रूस-यूक्रेन संकट, कोविड महामारी और दूसरे मसलों में जैसी कूटनीति की है, उसका अमेरिका भी कायल है। यही कारण है कि जो बाइडेन पीएम मोदी को इतना महत्व देते नजर आ रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपने कार्यकाल के दौरान बाइडेन से एक मिनट फोन पर बात करने के लिए मिन्नते करते करते थक गए, लेकिन उन्हें अमेरिका ने भाव तक नहीं दिया।

रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की कूटनीति ने किया जबरदस्त असर
यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान जब पूरी दुनिया अलग-अलग ध्रुवों की तरफ खुलकर आ रही थी, उस दौरान भारत ने संतुलन को बनाए रखा। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी हो या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की बौछार। भारत ने हर मुद्दे पर बखूबी काम किया और अपना रुख बिलकुल साफ रखा। यही कारण है कि यूक्रेन से भारतीय सैनिकों की सुरक्षित वापसी हो पाई और रूस के साथ संबंध भी मजबूत बने रहे। भारत ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद रूस से भारी मात्रा में तेल आयात किया और अमेरिका को भी इससे कोई परेशानी नहीं हुई।

Related posts

चिड़ावा के पास श्योपुरा में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नाबालिग का अपहरण, पुलिस कर रही अपहरणकर्ताओं की तलाश

Report Times

MI vs SRH मैच में बना नियम का मजाक, खिलाड़ी के साथ ही अंपायर ने भी उड़ाई धज्जियां

Report Times

बालों को स्टाइलिश लुक देने का ट्रेंड काफी बढ़ गया, जाने नए स्टाइल के बारे में

Report Times

Leave a Comment